कसया/कुशीनगर। स्थानीय नगर कसया के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की एक बैठक संपन्न हुई । आगामी कार्यक्रमो की चर्चा करते हुए बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने देश की वर्तमान परिस्थितियों की चर्चा करते हुए अमित शाह के गृह मंत्री के समय की बातों की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी ताकते काम कर रही हैं। विपक्ष मुद्दा विहीन है और किसान आंदोलन की राजनीति करती है। किसानों का कोई समर्थन नहीं है और जनता प्रधानमंत्री मोदी जी मे विश्वास करती है। 2017 में योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनी और किसानों के ऋण माफ किये गए। कुशीनगर जनपद गन्ना बाहुल्य क्षेत्र है हमारी सरकार ने एक लाख 43 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जबकि अखिलेश ने मात्र 95 हजार करोड़ वर्ष 2017 तक किया। सरकार ने किसानों को हर सुविधा व योजना की लाभ दिया। किसानों को छः हजार सालाना सरकार दे रही है। किसी के आगे किसानों को हाथ नहीं फैलाना है। जनता बीजेपी को वोट देगी। इसलिए कि सरकार ने किसानों का स्वाभिमान बचाया है। योगी सरकार ने 4 लाख 98 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी। पहले की नौकरियों में कुछ जिलों का बोलबाला था लेकिन इस सरकार में सबको नौकरी मिली और वह भी बिना घूस, बिना पक्षपात के। इसकी चर्चा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांवों में जाकर करे व लोगों को बताएं। विपक्ष को यह अनुमान हो चुका है कि इस बार खड़े नहीं हो पाए तो फिर नहीं उबर पाएंगे। इस लिए वह भाजपा सरकार के खिलाफ अफवाह फैलाना,भ्रम फैलाना विदेशी देशों से मिलकर कर रहे हैं।
किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ को पार्टी पूरा -पूरा सम्मान दे रही है। क्षेत्रीय बैठक के बाद तीन दिन में जिला स्तर पर बैठक कर रणनीति बनानी है और रिपोर्ट देनी है। इसके बाद मण्डल की बैठक होगी। 15 से 30 अक्टूबर के बीच 56 हजार गांवों में ग्राम किसान चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है व विरोधी दलों के काले कारनामों को बेनकाब करना है। सोशल मीडिया पर वाट्सएप ग्रुप बनाएं जिसमें ग्रुप अनुसार मण्डल, जिला पदाधिकारी को उस अनुरूप जोड़ना है और लक्ष्य को प्राप्त करना है। पूरी निष्ठा व ईमानदारी से विधानसभा चुनाव में 350 सीट जिताने का संकल्प लेकर जाएं। जब प्रदेश जीतेंगे तो 2024 का चुनाव जीतेंगे जिससे भारत दुनिया का नेता बनेगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर हुआ। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर तिवारी व संचालन जिलाप्रभारी संजय तिवारी ने किया। समापन कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा प्रकाश पाल ने संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र नाथ सिंह, प्रदेश मंत्री विनय गोड़, क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद उर्फ नन्हें, क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय राव, जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, अजय राय, राधेश्याम पाण्डेय, दिनेश कुमार जायसवाल, विजय तिवारी, शत्रुघ्न शाही, अवधेश राय, सुधीर राय, मोहन सरकार, शिवकांत सिंह, सुनील तिवारी व विभिन्न जनपदों से आये प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…