News Addaa WhatsApp Group

कसया: लखीमपुर खीरी घटना व अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी को लेकर सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2021  |  8:02 PM

613 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: लखीमपुर खीरी घटना व अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी को लेकर सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्ममाशंकर त्रिपाठी के निर्देशानुसार अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व मे व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव बंटी के नेतृत्व मे दो अलग अलग राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया l

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। लखीमपुर खीरी घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी व लखीमपुर खीरी मे किसानो के साथ घटित मामले को लेकर सपाइयों द्वारा तहसील कसया पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा गया l

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

सोमवार को 333 विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर में पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के निर्देश पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी राजन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कसया तहसील पर धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा और

गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई तथा मृतक के परिजनों को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने व सरकारी नौकरी देने और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव को लखीमपुर खीरी में मृतक के परिजनों से मिलने की अनुमति देने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि एक तरफ किसानों की मांग पूरी नहीं हो रही है दूसरी तरफ एक जिम्मेदार मंत्री द्वारा गैर जिम्मेदाराना बयान देकर उन्हीं के बेटे के द्वारा किसानों का गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी जाती है उनको तत्काल बर्खास्त कर उनके बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज करना चाहिए।।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव अलाउद्दीन अंसारी अमरजीत यादव प्रभाकर जयसवाल ऐनुल हक राजेश पांडे राज खरवार अभिषेक खरवार सादिक अली श्याम चौहान प्रशांत किशोर विजय यादव राजेश राजभर राजन पांडे आदित्य गिरी अर्पित पांडे अमन सिंह आदर्श त्रिपाठी पप्पू अंसारी वसीउल्लाह अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे तो वही सपा के युवा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश राव बंटी ने भी उक्त मामले को लेकर अपने सैकड़ो समर्थको के साथ नगर के गाँधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर मृत किसानों के परिजनों को दो करोड़ रुपये मुआवजा, तथा केंद्रीय राज्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का स्तीफ़ा व दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की।

सोमवार को अपने समर्थकों के साथ पहुंचे कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता श्री राव ने मा. राज्यपाल को संबोधित अपने ज्ञापन एसडीएम कसया को सौंपा गया। जिसमें घटना की निंदा करते हुए मांग किया गया कि लखीमपुर खीरी में भाजपाइयों द्वारा किसानों की गाड़ी से कुचल कर हुई हत्या के विरोध में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव को पीड़ितों से मिलने से रोकना अलोकतांत्रिक है। मांग किया गया कि प्रत्येक मृतक किसानों के परिजनों को 2 करोड़ मुआवजा, प्रत्येक परिवार को सरकारी नौकरी, गृहराज्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री का स्तीफा, दोषियों को दफा 302 के तहत तत्काल जेल भेजने की मांग की गई। इस दौरान जिपंस भूपेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिपंस शमशाद उर्फ सोनू, रवि मद्धेशिया, विवेक कुमार सिंह, रवि मद्धेशिया, राजेश गौतम सहित सपाई मौजूद रहे प्रदीप सिंह सैंथवार जिला पंचायत सदस्य सिकंदर आलम जिला पंचायत सदस्य संजय राव मोनू तिवारी अजय यादव विश्वजीत बिरजू अमन जनार्दन सिंहआदि मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking