कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा – महन्थ चौराहा) स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रपिता बापू व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सपनों के भारत निर्माण का संकल्प लिया गया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नेता गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने गांधी के आजादी के लड़ाई में किये योगदान की चर्चा की और कहा कि आज हमें गांधी व शास्त्री के बताए रास्ते पर चलकर आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर होना होगा। अध्यक्षता अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा व संचालन संजय सिंह ने किया। इस दौरान राम आशीष सिंह, पूर्व छात्र संघ महामन्त्री बुद्धपीजी कुशीनगर अशोक सिंह, पूर्व प्रधान कपिलदेव प्रसाद, जयराम सिंह, रामप्रीत सिंह, राजू सिंह, सद्दाम अंसारी, इम्तयाज अंसारी, महेश पासवान, बलिकरन यादव, गणेश सिंह, रतन गोंड़, जितेंद्र गोंड़, दिनेश, प्रभात आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…