कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा) । आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मना रहा है पूरा देश l आजादी के परवानो ने हमें यह आजादी बड़ी कुर्बानी देकर दिलाया है, इस आजादी को अपने दिलो दिमाग़ मे ताज़ा रखने के लिये हम अपनी आजादी के 75वीं वर्ष गांठ के रूप मे मनाते हुए इस वर्ष 2021से शुरुआत इस महोत्सव की शुरुआत की गयी है आगे और भी कार्यक्रम देश की आजादी को महोत्सव के रूप मे मनाने के लिये आयोजित किया जायेगा,ताकि हम और हमारी आने वाली पीढ़ी भी इस अमृत महोत्सव के जरिये इसको पूरी तरह याद रखे और शिद्दत के साथ मनाये , उक्त बाते विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के तत्वाधन मे 50यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स को सम्बोधित करतें हुए कही l इस औसर पर ऐंनसीसी लेफ्टिनेंट वेदप्रकाश मिश्र, शैलेन्द्र सिंह ओमप्रकाश जयसवाल, दिवेंदु मणि त्रिपाठी, बाबू चकमा सहित सैकड़ो कॉलेज व एनसीसी कैडेट के जवान व शिक्षक तथा भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…