News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को डिजिटल मार्केटिंग द्वारा बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2023  |  7:35 PM

200 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को डिजिटल मार्केटिंग द्वारा बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर ।नगर के कसया स्थित एक पैलेस में नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के महिलायों , स्वयं सहायता समूह एवं कृषक उत्पादक संघटनो एवं शिल्पकारों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन ख़ुशी पैलेस, कसया , कुशीनगर में किया गया | इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाएं ने प्रतिभाग किया |
कार्यक्रम का शुभारंभ नाबार्ड की क्रियान्वयन एजेंसी जे०पी०एम०सोसाइटी एवं तकनीकी सहयोगी संस्था टेकक्यूआरटी की टीम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया | जे०पी०एम०सोसाइटी की टीम से श्रीमती मीनू सिंह ने सभी का स्वागत किया एवं नाबार्ड का इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया | उन्होंने आज के डिजिटल युग में ग्रामीण क्षेत्रो के स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को डिजिटल प्लेटफार्म पर आने की आवश्यकता पर बल दिया

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

जे०पी०एम०सोसाइटी के सचिव श्री तुहिन श्रीवास्तव ने महिलायों को प्रोत्साहित करते हुये उनसे वार्ता की एवं उनको आगे बढ़ाने हेतु हर सहयोग का आश्वाशन भी दिया | उन्होंने नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक का आभार भी व्यक्त किया की उन्होंने नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए विशेष प्रयास किया |

तकनीकी सहयोगी संस्था टेकक्यूआरटी की टीम से श्री सौरभ कुमार राव ने महिलायों को इस 2 दिवसीय कार्यक्रम में होने वाले बिन्दुओपर चर्चा की एवं उन्होंने इस बात पर भी बल दिया की ना सिर्फ डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से बल्कि व्हाट्सएप के माध्यम से भी कैसे अपने उत्पादों को विभिन्न क्षेत्रो एवं ग्राहक तक बढ़ा सकते हैं| आने वाले समय में डिजिटल माध्यम एक लघु उद्योग को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कारक रहेगा |
उद्घाटन समारोह के अंत में जे०पी०एम०सोसाइटी की टीम से श्री सौमिक कुमार , परियोजना प्रबंधक ने सभी आगंतुको का धन्यवाद् ज्ञापन किया एवं सभी प्रतिभागियों को इस दो दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किय |

समापन समारोह में, जेपीएम सोसाइटी से तुहिन श्रीवास्तव ,सौमिक कुमार , मीनू सिंह , सूरज सिंह , राजेश भास्कर , टेकक्यूआरटी की टीम से सौरभ कुमार राव एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking