News Addaa WhatsApp Group

कसया: व्यापारियों के मान, सम्मान व हक के लिए हम पीछे नहीं हटेंगे- बनवारीलाल कंछल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2022  |  8:59 PM

654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: व्यापारियों के मान, सम्मान व हक के लिए हम पीछे नहीं हटेंगे- बनवारीलाल कंछल

कसया/कुशीनगर। नगर के श्रीराम जानकी मठ मन्दिर परिसर में उद्योग व्यापार मण्डल की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों के मान, सम्मान व हक के लिए हम पीछे नहीं हटेंगे।प्रदेश अध्यक्ष श्री कंछल संगठन के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी के सिलसिले में जनपद दौरे पर हैं। आगे ने कहा कि सरकार की नीतियों चलते व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। सबसे बड़ी समस्या ऑनलाइन ट्रेड की है जिसके चलते व्यापारी और व्यापार खत्म हो जाएगा। देश में कारपोरेट घराने, सात करोड़ व्यपारी और उनके एक – एक कर्मचारी जोड़े तो वह भी सात करोड़ होंगे। इनके एक परिवार में पांच लोग मानें तो 70 करोड़ को रोजगार व्यापारी दे रहे हैं जबकि देश में एक सौ चालीस करोड़ लोगों को सरकार रोजगार दे रही है।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

इस तरह से व्यापारी देश की सेवा कर रहे हैं। जन हित और व्यापारी हित में आन लाइन ट्रेड बन्द होना चाहिए। श्री कंछल का स्वागत व्यापार मण्डल अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया था। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा एवं संचालन जिलाध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय ने किया।

इस दौरान युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि मद्धेशिया, भोला यादव, राजन जायसवाल, रविन्द्र गुप्ता, संतोष जायसवाल, दुर्गेश, सच्चिदानंद जायसवाल, रामअवध मद्धेशिया, बुनेला गुप्ता, उमेश जायसवाल, केडी राव, राकेश मद्धेशिया, जनार्दन बरनवाल, हरेंद्र तिवारी सहित व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking