कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खेत मजदूर सभा की पंचायत कसया तहसील परिसर में आयोजित की गई। जिसमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य व पूर्व सांसद का. सुभाषिनी अली सहगल ने कहा कि अपने पट्टे, राशन कार्ड, हक व अधिकार के लिए आगे आकर लड़ाई लड़नी होगी।
आगे का. सहगल ने कहा कि भाजपा छल की राजनीति करती है। अपराध व भ्र्ष्टाचार चरम पर है। भाजपा ने जो वादे किए उसे पूरा नहीं किया। बेरोजगारी, महंगाई से नौजवान, किसान, सभी परेशान हैं। हमें लड़ाई लड़नी होगी शिक्षा, रोजगार, पेट, पर्दा, पट्टे के लिए और मजबूती से लाल झंडा थामकर आपको अपनी लड़ाई लड़नी है। मोदी ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। कहा कि तेरी किश्मत पलट गई। अरे मोदी जी आपकी व्यवस्था में जनता रेल का टिकट नहीं खरीद सकती। आपके करोड़ों खर्चकर कुशीनगर आने पर 800 पेड़ काटे गए लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया। मनरेगा में काम नहीं, काम मांगने पर नही मिल रहा है। मजदूरी नहीं मिलती और हवाई अड्डा के उद्घाटन में एक अरब रुपये खर्च कर देते हैं। आपसे कहूंगी कि मोदी, आये, राजा आये, रानी आये हमे अपने हक पट्टे, कार्ड , हक की लड़ाई लड़ना है। इसी क्रम में खेत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने भी अपने विचार रखे और खेतिहर मजदूरों की दशा पर चिंता व्यक्त की। जनपद के दूर दराज से आयी महिलाओं ने आबंटित पट्टे पर कब्जा न मिलने, राशन कार्ड न होने आदि की शिकायत की। अंत मे तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह को मांगो का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। अध्यक्षता विभूति चौहान, संचालन जिला सचिव अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने किया। इस का. विजय लाल श्रीवास्तव, का. राघवेंद्र सिंह, का. विभूति चौहान, का. कमालुद्दीन, का. इदरीश, का. गेंदा सिंह, का. केदार सिंह, का. राजेश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…