कसया। कसया के गांव कुड़वा दिलीपनगर के हीरामन टोला में शनिवार की आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई व एक घायल हो गईं।महिलाएं गांव के पास स्थित खेत मे धान की रोपाई कर रही थी।
कुड़वा के हीरामन टोला निवासी मनोज सिंह की 45 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी अपने घर से थोड़ी ही दूर स्थित एक खेत मे धान की रोपाई कर रहीं थीं।दोपहर बाद लगभग 1:30बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी तो सुशीला इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।वह अचेत होकर खेत मे गई गिर गई।थोड़ी देर के बाद आपपास के लोग व परिजन पहुचे तो घायल को इलाज के लिए कसया सीएचसी ले गए।जहाँ डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।दूसरी घायल मंजू देवी 40 वर्ष भी झुलस गईं।जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में हो रहा है।परिजन शव लेकर वापस घर लौट गए।मृतक के पति काम के सिलसिले में बाहर है।बेटा आदित्य (18 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल था।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…