कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर नगरपालिका क्षेत्र के शहीद अमिय नगर वार्ड न.26में श्रम विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत 20 नवम्बर 2021 बुद्धा पार्क रविनगर पड़रौना को सामूहिक विवाह के लिए जागरूक किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार व प्रधान सहायक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया गया कि जो श्रमिक उप्र भवन एव अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित कन्या विवाह अनुदान सहायता योजना के तहत सामूहिक विवाह के लिए 100 दिन पूर्व पंजीकृत श्रमिक उनके लड़की की शादी करनी हो तो वे कार्यालय में सम्पर्क कर अपना आवेदन करे बीओसीडब्ल्यू के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने बताया कि श्रमिक अपना आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड, परिवार रजिस्टर, दो फ़ोटो, वधू के 18 वर्ष होने के प्रमाण पत्र, वर के 21 वर्ष होने के प्रमाण पत्र, सहमति प्रमाण पत्र व घोषणा पत्र 90 दिन काम करने के प्रमाण के साथ अपना आवेदन सम्बन्धित श्रम विभाग कसया हाटा व पड़रौना जमा करने की अपील की। सामूहिक विवाह कुशीनगर में आयोजित किया जा रहा है साथ ही श्रमिको से अपील किये की अधिक से अधिक संख्या में जिनके पुत्री के शादी करनी हो वे कार्यालय से सम्पर्क कर आवेदन करें। इस अवसर पर उमेश जयनरायन रधुनाथ जितेंद्र रामरतन बसन्ती सेरून नेश लीला देवी कला देवी शिव आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…