कसया/कुशीनगर। कोविड- 19महामारी से बचाव हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान के क्रम मे बुधवार को कसया नगर के निरंकारी इंटर कॉलेज मे कैम्प लगाकर 15प्लस व 17वर्ष तक के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 50 छात्र /छात्राओं का को -वैक्सीन टीकाकरण किया गया l
टीकाकरण के इस अभियान मे 18प्लस के लोगो का द्वितीय डोज़ कोविड शील्ड वैक्सीन भी लगाया गया l टीकाकरण कैम्प सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लगाया गया जिसमे नीलम सिंह ए.एन.एम. व कुमारी रेनू सिंह सीएचओ ने टीकाकरण किया l इस दौरान प्रधानाचार्य ऐ.के. चौरसिया,शिक्षक मनोज कुमार चौरसिया,सुधा राय,लिपिक इरफानुल्लाह अंसारीआदि मौजूद रहे l
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…