कसया/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया अंतर्गत ब्लॉक स्तर के 61केन्द्रो पर पुरे 15+18तक के बच्चों का कोविड -19 टीकाकरण किया गया l कोविड -19मेगा शो टीकाकरण कार्यक्रम के क्रम मे नगर स्थित निरंकारी इंटर कॉलेज के परिसर मे चिकित्साधिकारी डॉ. एस. के. सिंह के नेतृत्व मे कैम्प लगाकर छात्र /छात्राओं का टीका करण किया गया तो वही वार्ड व मुहल्ले के निवासी बच्चों 15 प्लस का भी टीकाकरण किया गया, जहाँ काफ़ी संख्या मे लोगो ने टीकाकरण कराया l
इस दौरान डॉ. एस. के. सिंह ने बताया कि WHO के मुताबिक जबतक सभी लोग वैक्सीनेट नहीं हो जाते तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है l डॉ. श्री सिंह ने बताया कि 15वर्ष से ऊपर के लोगो को प्रथम डोज़ व 18वर्ष के लोगो को दोनों डोज़ लेना आवश्यक है l
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी ज्योति सिंह एन.जी.ओ.,सोनू वर्मा फार्मेसीस्ट,संजीव गुप्ता, वाहिद अली एवं स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक -शिकक्षिकाये व कर्मचारी मौजूद रहे l
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…