कसया/कुशीनगर। स्थानीय ब्लॉक परिसर कसया मे शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 21 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ l वैवाहिक कार्यक्रम मे 21जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे जिसमे 18हिन्दू समाज के और तीन मुस्लिम समाज के युवक व युवतियों का विवाह साजो समान के साथ पारम्परिक रूप से संपन्न हुआ l
सभी वर वधुओ को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुशीनगर ने आशीर्वाद दिया l इस शुभ घड़ी के दौरान श्री विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की नितिया बिल्कुल साफ हैl इस सरकार मे सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के तहत सभी को साथ लेकर सभी की भलाई का कार्य हो रहा है l देश व प्रदेश मे मोदी व योगी जी विना भेद भाव सभी के उत्थान व विकास के लिये कार्य योजना चला रहे है जिसमे सबका भला हो रहा है l सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना है जिसके तहत हर गरीब परिवार की लड़कियों और लड़को का पारम्परिक रूप से विवाह संपन्न करा रही है और काविवाह का सारा खर्च सरकार स्वय उठा रही है जो एक अत्यंत ही नेक और पूण्य का कार्य है l
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राधेश्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव, जिला दिब्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता, अवनीश कुमार शुक्ला बाबू चकमा सहित ब्लॉक के कर्मचारी व वर वधुओ के परिवार और सैकड़ो जनमानस लोग मौजूद रहे l
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…