कसया/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश ऐक्स -रे टेक्निशीयन ऐसोसिऐशन का मंडलीय चुनाव कुशीनगर स्थित पथिक निवास होटल के सभागार मे 6दिसंबर को संपन्न किया गया, जिसमे मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर द्वारा नामित डॉक्टर जे. यम. सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे l
उक्त चुनाव मे गोरखपुर मण्डल के जनपद गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर के सदस्यों के अलावा प्रांतीय अध्यक्ष वाई. पी. शुक्ला,प्रांतीय महा सचिव आर.के. पी. सिंह,संरक्षक पी. सी. तिवारीआदि की उपस्थिति मे चुनाव अधिकारी पी. एन. उपाध्याय जिला कर्मचारी संयुक्त परिषद की देख रेख मे जिला गोरखपुर की नयी कार्यकारणी का चुनाव कराया गया, जिसमे जनपद के निम्न पदाधिकारियों मे धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष,राजेश कुमार सिंह सचिव,ग्रीस पाण्डेय संयुक्त मंत्री,मनोज कुमार चौधरी संगठन मंत्री,श्रेया त्रिपाठी कोषाध्यक्ष,हीरालाल भारती संप्रेक्षक के पद पर निर्वाचित हुए l उपरोक्त चुने गये सभी पदाधिकारियों को प्रदेश संयोजक राम मनोहर कुशवाहा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी l इस अवसर पर उक्त जनपद व ऐसोसिएशन के सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे l
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…