News Addaa WhatsApp Group

Kasia/कसया: कक्षागत ज्ञान के लिये उपचारात्मक शिक्षा पर जोर दें- एसआरजी! उपचारात्मक शिक्षा के लिए जरूरी है अच्छा माहौल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 17, 2021  |  4:58 PM

648 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia/कसया: कक्षागत ज्ञान के लिये उपचारात्मक शिक्षा पर जोर दें- एसआरजी! उपचारात्मक शिक्षा के लिए जरूरी है अच्छा माहौल

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्रकसया व  हाटा ब्लाक के  आधा दर्जन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयो के  डिग्री में सपोर्टिव सुपरविजन करने आये स्टेट रिसेस पर्सन, एसआरजी, नागेश्वर दूबे ने कहा कि  बेहतर लर्निंग आउटकम के लिए आकलन पर जोर देंना आवश्यक है, तभी बुनियादी शिक्षा के तहत संख्या ज्ञान के स्तर का ज्ञान कर सके और उपचारात्मक शिक्षण गुणवत्ता प्रभावी हो सकता है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल में काफी समय तक विद्यालय बन्द रहने से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया काफी प्रभावित हुई है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

पुनः उन्हें पटरी पर लाने व कक्षागत ज्ञान के लिए फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी के तहत प्री स्कुलिग को बेहतर बनाया जा सकता है और उपचारात्मक शिक्षा पर जोर दें।प्रदेश को मिशन प्रेरणा के तहत प्रेरक प्रदेश बनाने के लिए आवश्यक है कि सभी शिक्षक आधारशिला,ध्यानाकर्षण एवम शिक्षण संग्रह सहित शिक्षक संदर्शिका जैसे उपलब्ध संसाधन का भरपूर उपयोग करें। तभी बच्चों में कक्षागत लर्निंग आउटकम हासिल किया जा सकता है। शिक्षक डायरी अवश्य भरा जाय।इससे आपकी कक्षा में शैक्षिक गतिविधियों का पता चलता है।इसके पूर्व  प्राथमिक विद्यालय बिरती टोला पर प्रार्थना सभा में पहुंचे एसआरजी ने बच्चों को स्वच्छता सम्बन्धी बातें समझाई तथा कक्षा तीन के बच्चों के साथ करीब दो घण्टे तक कई शैक्षणिक गतिविधियों को स्वयं करके बताया।

इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय डिग्री में बच्चों के स्कूल में ठहराव के कई तरीकों पर चर्चा की और प्राथमिक विद्यालय रामपुरपट्टी प्राथमिक विद्यालय चिरगोडा सहित आधा दर्जन विधालय पर पहुंच कर बिधाज्ञान के बिषय में जाना इस दौरान   रिंकी यादव  जयराम शेषनाथ आशुतोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहेl 

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking