कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्रकसया व हाटा ब्लाक के आधा दर्जन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयो के डिग्री में सपोर्टिव सुपरविजन करने आये स्टेट रिसेस पर्सन, एसआरजी, नागेश्वर दूबे ने कहा कि बेहतर लर्निंग आउटकम के लिए आकलन पर जोर देंना आवश्यक है, तभी बुनियादी शिक्षा के तहत संख्या ज्ञान के स्तर का ज्ञान कर सके और उपचारात्मक शिक्षण गुणवत्ता प्रभावी हो सकता है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल में काफी समय तक विद्यालय बन्द रहने से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया काफी प्रभावित हुई है।
पुनः उन्हें पटरी पर लाने व कक्षागत ज्ञान के लिए फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी के तहत प्री स्कुलिग को बेहतर बनाया जा सकता है और उपचारात्मक शिक्षा पर जोर दें।प्रदेश को मिशन प्रेरणा के तहत प्रेरक प्रदेश बनाने के लिए आवश्यक है कि सभी शिक्षक आधारशिला,ध्यानाकर्षण एवम शिक्षण संग्रह सहित शिक्षक संदर्शिका जैसे उपलब्ध संसाधन का भरपूर उपयोग करें। तभी बच्चों में कक्षागत लर्निंग आउटकम हासिल किया जा सकता है। शिक्षक डायरी अवश्य भरा जाय।इससे आपकी कक्षा में शैक्षिक गतिविधियों का पता चलता है।इसके पूर्व प्राथमिक विद्यालय बिरती टोला पर प्रार्थना सभा में पहुंचे एसआरजी ने बच्चों को स्वच्छता सम्बन्धी बातें समझाई तथा कक्षा तीन के बच्चों के साथ करीब दो घण्टे तक कई शैक्षणिक गतिविधियों को स्वयं करके बताया।
इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय डिग्री में बच्चों के स्कूल में ठहराव के कई तरीकों पर चर्चा की और प्राथमिक विद्यालय रामपुरपट्टी प्राथमिक विद्यालय चिरगोडा सहित आधा दर्जन विधालय पर पहुंच कर बिधाज्ञान के बिषय में जाना इस दौरान रिंकी यादव जयराम शेषनाथ आशुतोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहेl
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली में…
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…