News Addaa WhatsApp Group

Kasia/कसया: टिकट मिला तो अच्छा प्रदर्शन कर पार्टी को जीत दिलाने का संघर्ष करूँगा- जगदम्बा प्रसाद सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 9, 2021  |  5:22 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia/कसया: टिकट मिला तो अच्छा प्रदर्शन कर पार्टी को जीत दिलाने का संघर्ष करूँगा- जगदम्बा प्रसाद सिंह
  • वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता व अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद सिंह ने कहा पिछड़ा समाज कुशीनगर विधान सभा चुनाव मे निर्णायक भूमिका की स्थिति मे है l

कसया/कुशीनगर। कांग्रेस पूरे प्रदेश में समता, समरसता को कायम रखने का कार्य कर रही है। कांग्रेस ने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की और हमेशा जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर काम किया है। विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतकर कांग्रेस सरकार बनाएगी।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद सिंह ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कही। श्री सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दल जोर आजमाइश में लगे हैं लेकिन इस बार के चुनाव में पिछड़े वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी जनपद में जनसंपर्क किया लेकिन उनका जुड़ाव पिछड़े वर्ग से नहीं हो पाया। यही हाल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया का रहा जहां कुशीनगर विधानसभा की सभा मे स्थानीय के बजाय बाहरी लोग अधिक रहे लेकिन कुर्मी मतदाताओं में एकजुटता बढ़ा है। जिससे पिछड़ा समाज कुशीनगर विधानसभा में निर्णायक स्थिति में है। विकास, शिक्षा, महिलाओं को सम्मान, छात्राओं को स्कूटी, स्मार्ट फोन, विद्युत बकाया की माफी, फसलों की एमएसपी, गन्ना मूल्य बढ़ोतरी आदि मुद्दों पर प्रदेश व कुशीनगर में प्रियंका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। आरपीएन के नेतृत्व में यहां जनाधार बढ़ा है। विगत साल 2012 में कुशीनगर विधानसभा में सपा हिन्दू कार्ड पर चुनाव जीतीं थी। साल 2017 में जो विधानसभा चुनाव हुए वह मोदी कॉर्ड था। उस वक्त सपा का कांग्रेस से समझौता हो गया और कांग्रेस यहां से चुनाव नहीं लड़ी लेकिन सपा तीसरे नम्बर पर लड़ी। साल 2009 में जब आरपीरन सिंह लोकसभा चुनाव लड़े थे तो उस समय सपा को यहां से 20 हजार वोट, 2014 के लोकसभा चुनाव में राधेश्याम सिंह को 22 हजार वोट मिले थे। जबकि साल 2012 में कांग्रेस को 20 हजार वोट मिला था और आज नौ वर्ष के बाद चुनाव में कांग्रेस का जनाधार चौगुना हो गया है। कांग्रेस व आंदोलनकारी किसानों के दबाव से सरकार मृत किसानों के परिवार वालों को सहायता को तैयार हो गयी है और मुकदमे की वापसी की तैयारी भी है। 50 वर्षों से राजनीति में सक्रिय श्री सिंह ने कहा कि कुशीनगर विधानसभा से पार्टी में टिकट का मैं भी दावेदार हूँ और टिकट मिला तो अच्छा प्रदर्शन करते हुए पार्टी को जीत दिलाने के लिए संघर्ष करूंगा।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking