कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में हिंदी दैनिक समाचार पत्र रोजाना टाइम्स के पत्रकार पवन शर्मा ने वार्ड नं.18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर नपाप कुशीनगर स्थित अपने आवासीय परिसर में पौधा लगाकर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि आज कल सुंदरीकरण को लेकर जगह जगह पेड़ पौधों को नुकसान पहुचाया जा रहा। वैसे ही नए नए मार्गों के निर्माण के लिए भी हज़ारों पेड़ पौधों को काट दिया जा रहा। अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन ये धरती वीरान सी दिखने लगेगी। कोरोना काल ने हम सभी लोगों को ऑक्सीजन की कीमत सीखा दिया, उसको देखते हुए हर जनमानस को पेड़ पौधे लगाने चाहिए जिससे प्रकृति हरा भरा रहे तथा लोगों को खुली हवा में साँस लेना आसान हो।
इस अवसर पर लाडली शान्वी, राजन जायसवाल, रोहित कुमार, इन्द्र मिश्र, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…