कसया/कुशीनगर। पौधे प्राणवायु ऑक्सीजन देने के साथ साथ हमारे आस पास के वातावरण को खुशनुमा बनाते हुए हमें मानसिक आनंद की अनुभूति भी कराते हैं। यह हमें तनाव व अवसाद युक्त माहौल से बाहर निकालते हैं। अतः हम सब को अधिकाधिक पौधरोपण करते हुए अपने आस पास हरियाली लाने पर बल देना चाहिए। उक्त बातें नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र के शैलेष कुमार सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में पौधरोपण करते हुए कहा।
इस अवसर पर पत्रकार हृदयानंद शर्मा, शिक्षक सुरेश गुप्त, बाल मुकुंद शरण दास, शिवम चौबे, रजनीश कुमार, ओमवीर, दीपक सिंह, गोविंद, इन्द्र मिश्र, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि मौजूद रहे l
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…