कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार ने यूपी में विकास की रफ्तार को भी दोगुना कर दिया है।प्रदेश की बदली सूरत इसकी गवाह है।प्रदेश में पहली बार विकास योजनाओं की किरण जन-जन तक पहुंच रही है. पिछली सरकार के मुकाबले मोदी सरकार ने यूपी को दोगुनी सहायता राशि दी. जबकि लंबे समय तक केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस व सपा और उसके सहयोगी दलों ने यूपी के विकास को हाशिये पर रखा। आंकड़े खुद इसकी तस्दीक करते हैं।उक्त बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल ने कही। वे गुरुवार की शाम को कसया के एक मैरेज हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं व ब्यवसाइयों को संवोधित कर रहे थे।कहा कि योगी शासन में 5 साल में हुए बदलाव दिख रहा है। खासकर पूर्वांचल में जो ऐतिहासिक बदलाव हुआ है वह योगी का सपना था।दूसरी तरफ ऐसे लोग है जो चुनाव से पहले विदेश में रहते है बैडमिंटन खेलते है और चुनाव में कूद पड़ते है। ऐसे लोगों से प्रदेश का भला नही ही सकता।
बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी,अमृता भूषण राठौर,राणा रत्नाकर ने भी संवोधित किया, अध्यक्षता उमेश मद्धेशिया व संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने किया। इस दौरान राजेश ओझा,जिला पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,ओमप्रकाश जायसवाल,राकेश जायसवाल,डॉ सीमा गुप्ता, अमिय जायसवाल,कुश मद्धेशिया और अन्य उपास्थित रहे.
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…