News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : चोरी–टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कार व औजारों सहित पांच शातिर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 25, 2026  |  6:32 PM

639 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : चोरी–टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कार व औजारों सहित पांच शातिर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की कसया पुलिस ने चोरी व टप्पेबाजी की घटनाओं में सक्रिय एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन सहित चोरी में प्रयुक्त औजारों के साथ पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जनपद कुशीनगर में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में रविवार को थाना कसया पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से चोरी व टप्पेबाजी से जुड़े मामलों में पांच अभियुक्तों को धर दबोचा। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 053/2026 धारा 310(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राज कपूर निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद, सत्येन्द्र निषाद पुत्र राजमंगल, श्याम सुन्दर पुत्र रामवृक्ष (तीनों निवासी ग्राम पंडरी लिलई कोठी, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर), आदित्य कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी पचोहिया, थाना गौरी बाजार, जनपद देवरिया तथा विक्की कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी जमवारी जगत बेला, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक सफेद रंग की कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP53 AJ 0616), तीन पेचकश, एक प्लास, एक पाइप नुमा धातु की हथौड़ी तथा दो सरिया बरामद किए हैं, जिनका प्रयोग चोरी की घटनाओं में किया जाता था।
इस सफलता को अंजाम तक पहुंचाने में थानाध्यक्ष कसया अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कस्बा गौरव श्रीवास्तव, उप निरीक्षक दीपक प्रधान, उप निरीक्षक उज्ज्वल गौड़, आरक्षी अतुल, राहुल, बृजेश कुशवाहा, राम बचन विन्द, अंकुर चौधरी, उमाशंकर यादव एवं अखिलेश शर्मा की अहम भूमिका रही।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

बोली पुलिस:

इस संबंध में चौकी प्रभारी कस्बा कसया गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद कुशीनगर, देवरिया सहित अन्य जनपदों में भी पूर्व से गंभीर अभियोग दर्ज हैं। ये सभी अभियुक्त संगठित गिरोह बनाकर चोरी व टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking