कसया/कुशीनगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महामहीम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार मान्धाता सिंह को सौंपकर मांग किया कि महिलाओं को बदनाम करने वाले बल्ली बाई और सन्नी डील एप बनाने वाले तत्वों पर करवाई की मांग की।
सीपीएमआईएम के जिला सचिव अयोध्यालाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसीलदार श्री सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि एक वर्ग विशेष को निशाना बनाकर महिलाओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सन्नी डील एप में महिलाओं की नीलामी की बात कही गयी है। साल के अंत में बुल्ली बाई एप भी आ गया और सोसल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इसमें आपत्ति जनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे घृणित कार्य का पूरे देश मे विरोध हो रहा है। महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक आह्वान के लिए ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय। इस दौरान गेंदा सिंह, रिजवान आलम, दुर्गा प्रसाद, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…