News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: मारुती की ठोकर से घायल स्कूल कर्मचारी की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 19, 2022  |  6:52 PM

691 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: मारुती की ठोकर से घायल स्कूल कर्मचारी की मौत

कसया/कुशीनगर। नगर के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर में कार्यरत एक कर्मचारी की सड़क पार करते समय मारुती की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत हो गयी।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार, वीर सावरकर नगर वार्ड न.15( सबया) निवासी मनमोहन उर्फ़ गुल्लु पुत्र स्व.राम परिखन उम्र 40वर्ष शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे अपने घर से हीरो होण्डा एजेंसी के सामने से हाइबे फोर लेन पार कर अंडा लेने धुरिया रोड पार कर गया था और वापस आते समय ज्योही सडक पार कर घर के लिये आरहा था कि तमकुही की तरफ से तेज रफ़्तार मे आ रही अज्ञात मारुती कार ने ठोंकर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहा दूसरा वाहन भी रौधते हुए निकल गया। मौके पर गांव के ही एक युवक ने देखकर शोर किया। जहाँ मौके पर पहुंचे घर व गांव के लोगो ने अपने निजी गाड़ी से कसया सा. स्वास्थ्य केंद्र लें गये। जहाँ डॉक्टरों ने गभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी l शव को पुलिस कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु पंचानामा बना भेज दिया l

मृतक मनमोहन के परिवार मे एक लड़की काजल सिंह उम्र 18 वर्ष व एक लड़का निखिल सिंह उम्र 16 वर्ष तथा पत्नी वृन्दावती 40 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल हैं। परिवार में मृतक मनमोहन के सिवा कोई परिवार का भरण पोषण करने वाला नहीं हैं। मौके से कोई वाहन पकड़ा नहीं गया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking