News Addaa WhatsApp Group

कसया : दो कंटेनर ट्रकों से 35 भैंसों की तस्करी का भंडाफोड़, चार अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 16, 2026  |  7:03 PM

417 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : दो कंटेनर ट्रकों से 35 भैंसों की तस्करी का भंडाफोड़, चार अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की कसया पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो कंटेनर ट्रकों में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 35 राशि पशुओं (भैंस) के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 15/16 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि थाना कसया पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान दो कंटेनर वाहनों को रोका गया। जांच के दौरान वाहनों में 35 राशि पशु—जिसमें 21 भैंस व 14 पाड़ा/पाड़ी—को अमानवीय ढंग से बांधकर ले जाते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कसया में मु0अ0सं0 30/2026 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई भी की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र राजबहादुर सिंह, निवासी नगला नथुवा, थाना जसराना, जनपद फिरोजाबाद
अशोक यादव पुत्र विष्णु यादव, निवासी ठकुरीचक, थाना श्रीपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार)
ममतेश कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी नगला धरम, थाना अरांव, जनपद फिरोजाबाद
राज कुमार मिश्रा पुत्र स्व. जानकी मिश्रा, निवासी इन्द्रभान चक, थाना फुलवरिया, जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुआ हैं।

इस कामयाबी को अमली जामा पहनाने में चौकी प्रभारी कस्बा कसया गौरव श्रीवास्तव, उप निरीक्षक ब्रह्म कुमार उपाध्याय, उप निरीक्षक विवेक सिंह, हेड कांस्टेबल मिथिलेश तिवारी, कांस्टेबल आलोक यादव, कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल रत्नाकर एवं कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश (थाना कसया, कुशीनगर) की।भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से पशु तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है और जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking