News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: शहीद दिवस के अवसर पर मनाई गई गांधी की पुण्यतिथि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 30, 2022  |  5:01 PM

714 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शहीद दिवस के अवसर पर मनाई गई गांधी की पुण्यतिथि

कसया/कुशीनगर। सामाजिक न्याय संस्थान कुशीनगर के तत्वावधान में जीवन दीप सेंट्रल स्कूल कसया के परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

सर्वप्रथम उपस्थित जनों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर सभी ने नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक और यादव फाउंडेशन के चेयरमैन जेपी यादव ने कहा कि महात्मा गांधी सच्चाई, ईमानदारी व सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपना कर पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। आज गांधी के विचारों पर चलने से ही विश्व को सामाजिक न्याय मिलेगा। अंत में बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का सामूहिक गान किया गया। संचालन एडवोकेट उदयभान यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामप्रधान संघ कुशीनगर जनार्दन यादव, सभासद अमरजीत सिंह, सपा नेता पुरन्दर प्रताप यादव, रमेश सिंह, ईश्वर प्रियदर्शी, सचिन यादव, रामनगीना कुशवाहा, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking