कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत जोकवा बाजार मधुरिया गांव में बुधवार को स्वर्गीय कलावती देवी की 10वी पुण्यतिथि मनाई गयी l पूण्यतिथि कार्यक्रम मे वृद्ध महिला व समाज सेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे तीन सौ गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया।
मुख्यअतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पाण्डेय “शैलानी” ने कहा कि मां के पुण्यतिथि पर गरीब असहाय महिलाओं को सम्मान करना पुनीत कार्य है तथा मातृत्व महान एवं पूजनीय हैं,धन्य है वे मां जिसने इस पुत्र को जन्म दिया। विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह ने कहा कि मां के दूध का कर्ज चुकाया नही जा सकता ।
माता और मातृत्व दोनों वंदनीय है। माता के ऋण को उतारा तो नहीं जा सकता है ,
परन्तु ऐसे आयोजन करके माता की याद को जनमानस को अच्छा संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला ने कहा कि इस परिवेश में ऐसे बहुत ही कम लोग मिलते जो अपनी माता पिता की याद में गरीब असहाय लोगो की मदद करते धन्य हैं वे माता जो ऐसे नेक पुत्र को जन्म दिया है। कार्यक्रम को लोकतंत्र रक्षक सेनानी सत्यदेव पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य गोरखनाथ पाण्डेय, सिंहासन प्रसाद गुप्ता, तैयब अली, मुकुल पाण्डेय,
नंदलाल विद्रोही, शिवांशु पाण्डेय,छात्र नेता सत्यम शुक्ला, अरविन्द सिंह, केदार सिंह, ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश मंत्री शियाशरण पाण्डेय ने किया। इस दौरान कमाल पाण्डेय,पार्थेश्वर पाण्डेय,महातम यादव,ग्राम प्रधान राजू यादव,चंद्रदीप शर्मा, आशुतोष मिश्रा, हृषिकेश द्विवेदी,विजय बहादुर सिंह ,दुर्गा सिंह आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…