News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia/कसया: पूण्य तिथि पर गरीब असहाय लोगो का सम्मान करना पुनित कार्य – जितेंद्र पाण्डेय 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 8, 2021  |  6:04 PM

388 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia/कसया: पूण्य तिथि पर गरीब असहाय लोगो का सम्मान करना पुनित कार्य – जितेंद्र पाण्डेय 

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत जोकवा बाजार  मधुरिया गांव  में बुधवार को स्वर्गीय  कलावती देवी की 10वी पुण्यतिथि मनाई गयी l पूण्यतिथि  कार्यक्रम मे  वृद्ध महिला व   समाज सेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे तीन सौ गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

मुख्यअतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पाण्डेय “शैलानी” ने कहा कि मां के पुण्यतिथि पर गरीब असहाय महिलाओं को सम्मान करना पुनीत कार्य है तथा   मातृत्व महान एवं पूजनीय हैं,धन्य है वे मां जिसने इस पुत्र को जन्म दिया। विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह ने कहा कि मां के दूध का कर्ज चुकाया नही जा सकता ।

 माता और मातृत्व दोनों वंदनीय है। माता के ऋण को उतारा तो नहीं जा सकता है ,

परन्तु ऐसे आयोजन करके माता की याद को जनमानस को अच्छा संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला ने कहा कि इस परिवेश में  ऐसे  बहुत ही कम लोग मिलते जो अपनी माता पिता की याद में गरीब असहाय लोगो की मदद करते धन्य हैं वे माता जो ऐसे नेक पुत्र को जन्म दिया है। कार्यक्रम को लोकतंत्र रक्षक सेनानी सत्यदेव पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य गोरखनाथ पाण्डेय, सिंहासन प्रसाद गुप्ता, तैयब अली, मुकुल पाण्डेय,

नंदलाल विद्रोही, शिवांशु पाण्डेय,छात्र नेता सत्यम शुक्ला, अरविन्द सिंह, केदार सिंह, ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश मंत्री शियाशरण पाण्डेय ने किया। इस दौरान कमाल पाण्डेय,पार्थेश्वर पाण्डेय,महातम यादव,ग्राम प्रधान राजू यादव,चंद्रदीप शर्मा, आशुतोष मिश्रा, हृषिकेश द्विवेदी,विजय बहादुर सिंह ,दुर्गा सिंह आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking