कसया/कुशीनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को भारत-तिब्बत संवाद मंच व संस्कार भारती के संयुक्त तत्ववावधान में बुद्ध पीजी कालेज में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है।इसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।
मंगलवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई और कार्यक्रम स्थल मजीठिया हाल का निरीक्षण किया गया।विधायक ने कहा कि उन्होंने तिब्बती निर्वासित सरकार से कार्यक्रम के लीड आग्रह किया था।दल कलिंगपोंग(पश्चिम बंगाल) से कुशीनगर आएगा।इसका उद्देश्य भारत-तिब्बत के सांस्कृतिक सम्बंधों का आदान-प्रदान करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी बांटी गई।तिब्बती बुद्ध मंदिर के प्रबंधक लामा टेंकयोंग, भारत-तिब्बत संवाद मंच उत्तरी क्षेत्र के संयोजक डॉ शुभलाल साह, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा, सभासद राम अधार यादव, केशव सिंह, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…