मो असलम/राज पाठक
कसया/कुशीनगर। निरंकारी मंडल जोन कसया कुशीनगर द्वारा रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन बरवां में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ l कम्बल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ नायब तहसीलदार कसया शैलेश सिँह द्वारा किया गया l इस मौके पर नायब तहसीलदार श्री सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा गरीब जरूरत मंदो मे इस कड़ाके की ठंडक मे कम्बल वितरण करना एक नेक और सराहनीय कार्य है l इस दौरान 250 जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया l जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी जी ने बताया कि संत निरंकारी मंडल द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य वृक्षारोपण ,स्वच्छता, रक्तदान ,कोरोना महामारी के दौरान राशन ,मास्क सेनेटाइजर,वितरण किया गया आगे भी लगभग 250 कम्बल जोन के अंतर्गत चौराहो ,टैक्सी स्टैंड ,बस स्टेशन पर जरूरत मंदो को वितरित किया जाएगा सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा कोरोना महामारी में भी वर्चुअल रूप से विश्व के नाम संदेश में कहा गया कि मानव की सुंदर संकल्पना बिना जाति, धर्म व क्षेत्र सिर्फ मानवता के विकास से संभव है अगर विश्व मे प्रेम शांति सौहार्द चाहिए तो सबको मिलकर प्रयास करना होगा इस अवसर पर राकेश मणि त्रिपाठी ,बृजेश मणि ,अखिलेश ,अनिल राय , रवि राय ,श्याम ,रघुनंदन ,अंगद , राजकली,इंद्रावती विनोद ,सतीश ,अंकित आदि उपस्थित रहेl
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…