कसया/कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री व निर्माण को रोकने के लिए पुलिस की ओर से अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार,रविवार को थाना कसया की पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान के तहत महन्थ राय पुत्र रामध्यान साकिन भैसहा भर टोली के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस की ओर से मु0अ0सं0-148/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…