News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 2, 2026  |  6:57 PM

401 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कसया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे पच्चीस हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को कसया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पकड़ा गया अभियुक्त अंतरजनपदीय शातिर गो-तस्कर है, जिसे उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से दबोचा गया है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

बताया जा रहा है कि थाना कसया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0035/2025 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पच्चीस हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त फरमान पुत्र इकराम निवासी फतेहउल्लाह सराय, थाना कोतवाली संभल, जिला संभल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास हैं। फरमान पुत्र इकराम पर कुशीनगर जनपद में गंभीरआपराधिक मामले दर्ज हैं। मु0अ0सं00035/2025 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट, थाना कोतवाली हाटा, कुशीनगर (वांछित),मु0अ0सं0 0017/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, 3/5ए/8 गोवध निवारण,अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 307, 429 भादवि, थाना कोतवाली हाटा, कुशीनगर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र, थाना कसया, चौकी प्रभारी कसया उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, कांस्टेबल रत्नाकर सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर यादव,कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल आलोक कुमार यादव, थाना कसया शामिल रहे।

 क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के अनुसार, इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी से गो-तस्करी से जुड़े नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking