News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: स्व0 श्रीमती ज्ञानी देवी के पुण्यतिथि पर हुआ पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2022  |  5:37 PM

875 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: स्व0 श्रीमती ज्ञानी देवी के पुण्यतिथि पर हुआ पौधरोपण

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत नपाप कुशीनगर के वार्ड नं.20, शहीद भगत सिंह नगर (खेदनी) निवासी रामजी छबीला ठाकुर के माताजी स्व0 श्रीमती ज्ञानी देवी के 7वें पुण्यतिथि पर बिरला धर्मशाला, कुशीनगर के परिसर में आम का पौधा लगाया गया। पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये धर्मशाला के प्रबंधक मुख्य अतिथि वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पुण्य का कार्य है। पर्यावरण प्रदूषण से बचाव हेतु नयी दिशा द्वारा वर्षों से अनवरत चलाया जा रहा पौधरोपण अभियान बहुत ही सराहनीय है। नयी दिशा के प्रयास से प्रेरणा लेकर हम सभी को इस धरा को हरा भरा बनाने का प्रयास करना चाहिये। अधिवक्ता विपिन तिवारी ने कहा कि आये दिन बढ़ रहे प्रदूषण से बचाव के लिए पेड़ पौधे बचाये जाने चाहिए। उपस्थित सभी का आभार रामजी छबीला ठाकुर ने किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान सूरज विश्वकर्मा, पदार्थ प्रसाद, सोनू, पट्टू, ओमप्रकाश, रमेश शर्मा, दिव्यांशु, मंगलम, मंगलेश्वर, पेशकार गोंड़, पत्रकार हृदयानंद शर्मा, नयी दिशा के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र व सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking