News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया : स्कूल में गूँजी ताइक्वांडो की प्रतिध्वनि, बच्चियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर–

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 27, 2025  |  3:25 PM

236 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया : स्कूल में गूँजी ताइक्वांडो की प्रतिध्वनि, बच्चियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर– WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर।आज के समय में जब समाज में बच्चियों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन चुकी है, ऐसे में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण उन्हें न केवल सशक्त बनाता है बल्कि आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। इसी उद्देश्य से कसया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में शनिवार को एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण का नेतृत्व ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर के सचिव एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक दीपक कुमार मद्धेशिया ने किया। उन्होंने छात्राओं को ताइक्वांडो की बुनियादी तकनीकें, मुक्केबाज़ी, किक और बचाव के विभिन्न कौशल सिखाए। प्रशिक्षक ने बच्चियों को यह भी बताया कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखते हुए आत्मरक्षा के गुर अपनाकर वे स्वयं को सुरक्षित रख सकती हैं।

कोच दीपक ने कहा कि हर छात्रा को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए। ताइक्वांडो शरीर को मजबूत बनाने के साथ मानसिक साहस भी प्रदान करता है। नियमित अभ्यास से छात्राएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनके आत्मविश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला सिंह ने कहा कि बच्चियों को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा की शिक्षा मिलना समय की मांग है। शिक्षक प्रभात चतुर्वेदी, शिक्षिका संगीता सिंह और अमृता सिंह ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं को जीवनभर याद रहेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वाहिद अली ने कहा कि आत्मरक्षा का हुनर आज के समय में बच्चियों के लिए कवच का काम करता है। इस तरह का प्रशिक्षण न केवल उन्हें सुरक्षित रखेगा बल्कि उनके अंदर निर्भीकता और आत्मविश्वास भी विकसित करेगा। विद्यालय परिवार इस पहल की सराहना करता है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता महसूस करता है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान छात्राओं ने बड़े उत्साह से ताइक्वांडो की तकनीकों को सीखा और कई छात्राओं ने मंच पर आकर अपने सीखे हुए मूव्स का प्रदर्शन भी किया। छात्राओं ने कहा कि उन्हें यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी लगा और अब वे खुद को कहीं अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं।

इस मौके पर प्रधानाध्यापिका निर्मला सिंह, शिक्षिका संगीता सिंह, शिक्षक वाहिद अली, प्रभात चतुर्वेदी, राजन चौरसिया, शिक्षिका अमृता सिंह, शिक्षा मित्र संध्या सिंह समेत छात्र–छात्राएं व रसोइया उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking