News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: शनिवार को बोलेरो से निकला व्यक्ति नही लौटा घर वापस; तहरीर देकर परिजनों ने किया सकुशल घर वापसी की मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 8, 2022  |  12:52 PM

1,092 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शनिवार को बोलेरो से निकला व्यक्ति नही लौटा घर वापस; तहरीर देकर परिजनों ने किया सकुशल घर वापसी की मांग

मल्लूडीह/कुशीनगर । जनपद कुशीनगर के थाना कसया के अंतर्गत आने वाले मल्लूडीह वार्ड नं0 7 सिद्धार्थ नगर निवासी साकिम अंसारी पुत्र मोतीलाल अंसारी अपने निजी बोलेरो से भाड़े पर फाजिलनगर के लिये शनिवार की शाम को निकले , परन्तु अभी तक घर नही पहुंचे । परिवार के लोगो ने बताया की मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है । दिए गए तहरीर में साकिम अंसारी की पत्नी सकीना खातून ने लिखा है की शनिवार की शाम फाजिलनगर के लिए घर से अपने निजी बोलरो से सवारी भाड़ा लेकर निकले परंतु अभी तक वो घर नही आए और न ही उनका फोन ही लग रहा ।कल जब उनसे बात हुआ तो उन्होंने बताया की आज रात तक या रविवार की सुबह तक घर आ जाऊंगा, परंतु वो घर नही आए और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार वालो के हाथ पाव फूल गए तथा आनन फानन में कसया थाने में तहरीर देकर सकुशल घर वापस लाने की गुहार लगाई ।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

विवेचना करने गए एस आई अनिल शर्मा से जब टेलीफोन से वार्ता कर कार्यवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की तहरीर मिला है मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही किया जा रहा है । नंबर को सीडी आर पर लगाया गया है , जल्द ही सकुशल वापसी कराने का प्रयत्न किया जा रहा है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking