कसया/कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री व निर्माण को रोकने के लिए पुलिस की ओर से अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना कसया की पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान के तहत फेकू प्रसाद पुत्र श्यमालाल साकिन भैसहा छितौनी पट्टी व रविन्द्र गिरी पुत्र सुदीश गिरी साकिन भैसहा के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की ओर से धारा क्रमश: मु0अ0सं0-144/22,145/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दजर् किया गया।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…