कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का रविवार को कसया तहसील क्षेत्र के गांव भैसही में भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव ने शुभारंभ किया।जिसमें लाभार्थियों को राशन, खाद्य तेल, दाल, नमक बांटा जाएगा।
कोटेदार के यहां उपस्थित कार्डधारकों व लोगों को संवोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार ने खाद्य खाद्यान्न की कमी आमजन में दूर करने के लिए मार्च 2022 तक निशुल्क राशन वितरण का निर्णय लिया है। सरकार ने मुफ्त राशन योजना में तेल, दाल और नमक को भी शामिल किया है। आगे कहा कि अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के प्रत्येक कार्ड धारक को यह सारा सामान मुफ्त दिया जाएगा। सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाओं से हर तबके का विकास कर रही है। किसानों के खाते में किसन सम्मान निधि की धनराशि प्रत्येक किसानों को दो हजार रुपये भेज दी है।
मोनू राव ने कहा कि राशन के साथ नमक,रिफाइन व चना का लाभ सभी कार्डधारकों दिया जाना है।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बिनोद सिंह ने कहा वितरण कार्य की पड़ताल व समीक्षा प्रतिदिन की रही है। सत्यप्रकाश राव राम-लखन साजिद खान रबि अब्बास नकवी मनोज कुमार मिश्रा अमित कुमार राजेश प्रताप सिंह गरिमा गौतम सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…