कसया/कुशीनगर। कड़ाके की ठंड के बीच अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों द्वारा लगातार मंगलवार की रात भी कसया- कुशीनगर के अंतर्गत बाड़ीपुल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रात्रि कालीन भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों को ढूंढ कर साथ ही कुछ के द्वार पहुंचकर कंबल वितरित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. एमएच खान ने बताया कि इस कड़ाके के ठंड के बीच विगत कई रातों से रोटरी के सदस्य देर रात भ्रमण के लिए निकलते हैं और वास्तविक जरूरतमंदों को ढूंढ कर कंबल बांटते हैं। संस्था के सचिव वाहिद अली ने बताया कि बढ़ते ठंड के दृष्टिगत वास्तविक जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य पूरे ठंड तक किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ. एम.एच खान, सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष सदरे आलम, अंकित गर्ग, डॉ. सुनील कुमार सिंह, फैयाज खान, डॉ. नदीम वारसी एवं डॉ. जे.के. पटेल उपस्थित रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…