News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: बसंत कालीन गन्ना गोष्ठी में दी गयी जानकारी, गन्ने के साथ सहफसली खेती को लेकर किया गया जागरूक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 29, 2022  |  9:16 PM

1,025 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बसंत कालीन गन्ना गोष्ठी में दी गयी जानकारी, गन्ने के साथ सहफसली खेती को लेकर किया गया जागरूक

कसया/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के गोपाल गढ़ महूअवा में बसंत कालीन गन्ना गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती की जानकारी दी गई। साथ ही गन्ने के साथ सहफसली खेती के प्रति जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गन्ना की फसल सूखने से बचाने के लिए 50% अर्ली प्रजाति व 50% सामान्य प्रजाति की बुवाई किसान करें। गन्ना प्रजातियों का संतुलन ना होने से जिले में हजारों हेक्टेयर गन्ना सूख गया। उन्होंने अधिक उपज देने वाली गन्ना प्रजाति कोशा 12235 कोलख 14201 कोसा 9232, कोसे 8452, 11453, 13452 आदि की बुआई करने की अपील की। गन्ने की जो प्रजाति सूख गई है उसकी बुवाई न करें। फरवरी माह में बोई जाने वाली गन्ने के साथ किसान प्याज, कद्दू, भिंडी, मूंग आदि की खेती करें। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। गोष्टी में कसया गन्ना समिति के सचिव मुन्नी सिंह ने बताया कि किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान 22 जनवरी तक कर दिया गया है। यह भी बताया कि पौधशाला से गन्ना बीज लेने पर ₹50 प्रति कुंतल अनुदान दिया जाएगा। किसानों ने सामान्य गन्ने के बीज उपलब्ध कराने की भी मांग की। इस दौरान कृष्णा शंकर गुप्ता, जितेंद्र, महंती सिंह, पटवारी, राजमन, विनोद सिंह, रामप्रवेश आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking