कसया/कुशीनगर। पेड़ पौधे सृष्टि की बुनियाद हैं क्योंकि इनसे हमें प्राणवायु आक्सीजन मिलता है। इसके साथ ही ये आस पास के वातावरण को खुशनुमा बनाते हुए हमें मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। अतः हम सब को अधिकाधिक पौधरोपण करते हुए इनके संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। उक्त बातें बुद्ध नगरी कुशीनगर स्थित लोटस होटल के प्रबंधक राजेन्द्र मोहन गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव कार्यक्रम से जुड़कर होटल परिसर में पौधरोपण करते हुये कहा। इस दौरान बेल, आंवला, नींबू, सहजन इत्यादि के पौधे लगाए गए। होटल में कार्यरत भीम भंडारी ने भी अपने जन्मदिन के उपलक्ष में पौधरोपण किया।
इस दौरान सपा नेता पुरंदर यादव, महेंद्र तिवारी मोनू, गणेश, विजय, राम नगीना, पुनीत यादव, मुन्ना यादव, प्रदीप यादव, इन्द्र मिश्र, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहाँ l
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…