कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने जिले के सभी थानों पर बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिनके कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग होती है। इसके आधार पर प्रत्येक थानों के एक आरक्षी को बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ चुना जाता है। कसया थाने में तैनात आरक्षी विशाल यादव को फरवरी माह का सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुना गया है..
अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार की ओर से विशाल यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आरक्षी विशाल यादव द्वारा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की जांच, चरित्र सत्यापन, हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग, निरोधात्मक कार्यवाही, संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करना तथा समन, वारंट की नोटिस तामिला,दुराचारियो की निगरानी की दिशा मे अच्छा प्रयास किया गया।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…