News Addaa WhatsApp Group

कसया: नाबालिग युवती व युवक को खंबे से बांधकर मारपीट और अभद्रता करने वाले 9 अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 19, 2024  |  5:22 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नाबालिग युवती व युवक को खंबे से बांधकर मारपीट और अभद्रता करने वाले 9 अभियुक्त गिरफ्तार
  • सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में कसया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 9 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कसया । कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौंकी अंतर्गत एक गांव में प्रेम प्रसंग के शक के आधार पर एक युवक व युवती को खंबे से बांधकर कुछ लोगो ने मारपीट और अभद्रता की थी और नाबालिग युवती का बाल भी काट दिया था, जिसका वीडियो सामने आया था। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात को कुछ लोगो ने प्रेम प्रसंग के शक के आधार पर एक युवक व एक युवती को खंबे से बांध दिया और पिटाई कर दी। इस दौरान युवती का बाल भी काट दिया। इस दौरान दोनों युगल हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते रहे। दोनो युगल एक ही गांव निवासी बताए जा रहे है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनो को छुड़ाया और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई। स्थानीय पुलिस पीड़ित युवती के मां के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। एसपी संतोष मिश्रा ने गुरूवार को प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह को थाना कसया के एक गांव में सूचना प्राप्त हुयी कि एक नाबालिक युवती एवं युवक के साथ मार-पीट व अभद्रता किया गया है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती एवं युवक को सकुशल बरामद किया गया तथा पीडिता की मां के प्रार्थना पत्र एवं वीडियो के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 0591/2024 धारा 115(2)/133/126(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

एसपी द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुये एएसपी रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयीं । इसी क्रम में थाना कसया पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना में संलिप्त 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमे युवती के परिजन भी है। गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ये दोनों युवक एवं युवती पूर्व में भी घर से भाग गये थे और इस बार भागनें के बारे में हम लोगों को जानकारी हुयी और हम लोगों ने इनके साथ मारपीट और अभद्रता किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान त्रिलोकी पुत्र सीता निषाद निवासी परासखाड़,अनिल कश्यप पुत्र हरिपाल कश्यप निवासी परासखाड़,सुरज कश्यप पुत्र रामकेवल कश्यप निवासी परासखाड,रामअयोध्या पुत्र महाजन कश्यप निवासी परासखाड़,अकाश कश्यप पुत्र अशर्फी कश्यप निवासी परासखाड़,हीरामन कश्यप पुत्र नन्दू कश्यप निवासी परासखाड़,सन्तोष पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय निवासी परासखाड़,नेपाल कश्यप पुत्र शिवपूजन कश्यप निवासी परासखाड़,काशी कश्यप पुत्र मकुरी कश्यप निवासी परासखाड़ के रुप में हुई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, एसआई गौरव शुक्ला चौकी प्रभारी कुशीनगर, एसआई सुजीत पाण्डेय, हेड कांस्टेबल साहिल यादव, कांस्टेबल राहुल पाण्डेय, कांस्टेबल शिवविलाश मिश्रा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह शामिल रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking