News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कैम्प व गोष्ठी का हुआ  आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2023  |  6:10 PM

547 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कैम्प व गोष्ठी का हुआ  आयोजन

कसया/कुशीनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के तहत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व गोष्ठी कार्यक्रम मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के परिसर में जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्यचिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया के आदेशा व निर्देशानुसार आयोजित किया गया l आयोजित कार्यक्रम में केंद्र अधीक्षक मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने मानसिक स्वस्थता पर बोलते हुए कहा कि क्या आप मानसिक रूप से पूर्णतः स्वास्थ्य है?मानसिक स्वस्थता के लिये हमें अपने खान -पान पर पूर्णतः ध्यान देना चाहिए, जब हमारा शरीर स्वास्थ्य रहेगा तभी दिमाग़ भी स्वास्थ्य रहेगा l हमें भाग दौड़ की जिंदगी में अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए l जिसके लिये खान -पान में सुधार लाना जरूरी है,तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सम्बंधित चिकित्सक से  मिलकर समुचित इलाज कराना चाहिए l

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

आरबीएसके टीम के प्रभारी डा. संजय कुमार सिंह ने कहा कि  मनोरोग अब अभिशाप नही रह गया है,हर मनोरोग से पीड़ित मरीज का बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा l  छोटी सी मानसिक समस्या आपके जीवन को अंधकारमय  कर सकती है, इसलिए सचेत और सावधान रहे  l जिला चिकित्सालय से आये चिकित्सक डॉ. बी. के. वर्मा(डी. आई.ओ.)डॉ. संजय गुप्ता,डॉ. विनोद कुमार गुप्ता मानसिक रोग विशेषज्ञ ने बताया कि मानसिक रोग का मुख्य कारण चिंता, उलझन, अवसाद,आबसेसिव,कम्पलसीव,डिस ऑर्डर आदि बीमारियों के लक्षण व उपचार के बारे में बताया और जागरूक किया l गोष्ठी कार्यक्रम से पूर्व केंद्र अधीक्षक श्री चतुर्वेदी व  कुशीनगर विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप सिंह ने आयोजित कैम्प का उद्घाटन किया l इसके साथ ही गाँधी प्रतिमा  पर रत्नेश श्रीवास्तव व शुभम आदि ने पुष्प अर्पित कर नमन किया l इस दौरान अधीक्षक द्वारा पाँच दिब्यांग बच्चों को दिब्यांग प्रमाण पत्र दिया गया l डॉ. मुकेश यादव ने मानसिक रोग,डिप्रेशन, व आत्म हत्या जैसे कारणों पर प्रकाश डाला l

इस अवसर पर डा. आशुतोष पाण्डेय,डॉ. गौतम गौरव,डॉ. नेहा राठी,डॉ. निधिप्रदा मल्ल,डॉ. युसूफ अंसारी, डॉ. जलज गुप्ता,डॉ. सावित्री सिंह,राकेश पाण्डेय, सौरभ,अनीता यादव,प्रकाश, अमित राय,विमलेश दूबे,सतीश ओझा,मीरा दूबे, विरेन्द शर्मा, अमजद अली,सरोज पाठक, श्रीकृष्ण द्विवेदी,विनोद कुमार, राकेश मणि,बशीर अहमद, प्रवीण पाण्डेय,प्रतिमा मौर्य, एस.सी. गुप्ता चीफ फार्मासिस्ट सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking