News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: चोरी की दो दर्जन से अधिक मोबाइल , लेपटाप व अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 6, 2024  |  5:53 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चोरी की दो दर्जन से अधिक मोबाइल , लेपटाप व अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार
  • चोरी की घटना का हुआ सफल अनावरण
कसया। गुरुवार को कसया पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक शातिर चोर देवाजीत उर्फ संजय यादव को धर-दबोचा।अभियुक्त के पास से चोरी की दो दर्जन से अधिक मोबाइल फोन, एक लेपटाप सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।गुरुवार को कसया पुलिस ने मु0अ0सं0 354/2024 धारा 457, 380, 411 IPC से संबंधित अभियुक्त देवाजीत उर्फ संजय यादव उर्फ राजा यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम डिहियाँ पोस्ट महुवारी थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर वर्तमान पता अनुरुद्धवा थाना कसया को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गये 20 मोबाइल, 01 लैपटाप, 02 स्मार्ट वाच, 01 इयर बड्स, 07 एडाप्टर चार्जर व केबल, 02 ब्लैक चार्जर, 02  स्मार्ट वाच चार्जर, 01 बोट एयर बड्स व 08 न्यू मोबाइल विभिन्न कंपनीयो का समान बरामद किया है।
पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही मे जुट गयी है,गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है।गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय,एसआई बबलू कुमार सोनकर (चौकी प्रभारी हाईवे),एसआई कुलदीप मौर्य, हे0का0 राजेश चौबे, का0 सतीश कुशवाहा,का0 उमाशंकर यादव शामिल रहे।चौकी इंचार्ज हाईवे बबलू कुमार ने बताया कि चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है, एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की 28 मोबाइल फोन, एक लेपटाप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान बरामद हुआ है,अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking