News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: चोरी के समान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 13, 2024  |  7:07 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चोरी के समान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार
  • चोरी की घटना का हुआ पर्दाफाश

कसया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं एएसपी रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिह के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत बीते 11 सितंबर को वादी अशोक प्रसाद द्वारा सूचना दिया गया की इनके घर के अन्दर से चोरों द्वारा चोरी की घटना का अन्जाम दिया गया है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

एसपी कुशीनगर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए थाना कसया पर मु0अ0सं0 0578/2024 धारा 305, 317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराकर घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एएसपी रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गयी थी। विवेचना के क्रम में शुक्रवार को थाना कसया पुलिस द्वारा कलस होटल के पास एनएच 28 के पास से घटना में शामिल अभियुक्त गोलू सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी महुअवा गोपालगढ़ वार्ड नं०16 केशवनगर को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण करते हुए उसके कब्जे से चोरी गये सामान क्रमशः 04 इलेक्ट्रिक मोटर पम्प, 02 हैण्ड पम्प, एक दुरमुश व एक अदद बेलचा आदि की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, एसआई स्वतंत्र कुमार सिंह चौकी प्रभारी हाईवे, एसआई वरूनेश उपाध्याय,का0 अमित यादव,का0 उमाशंकर यादव,का0 आदित्य चौहान शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking