कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत नेशनल हाइबे फोरलेन पर बाइक से दुकान जा रहा एक युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गयी l मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत पुत्र राजेंद्र शर्मा 31वर्ष निवासी गोपाल गढ़ मंगलवार को बाइक से अपने दुकान पर धुरिया जा रहा था कि गोपालगढ़ गांव से आगे निरंकारी सत्संग भवन के समीप किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया l मौके पर मौजूद लोगो ने घायल युवक को सीएचसी कसया पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया l
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही पूरा कर शव को जिलाचिकित्सालय पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया l
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…