कसया/कुशीनगर । आज बुधवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर हाईवे से सोहंग के पास से एक अभियुक्त सिद्धार्थ यादव उर्फ विजय पुत्र रामप्रवेश यादव निवासी अवरवा सोफिगंज थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल व एक मोबाईल फोन की बरामद की । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 295/2023 धारा – 41/411/420 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्य्क्ष अनिल कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर,उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल,उ0नि0 पंकज सिंह,हे0का0 विजय बहादुर सिंह,का0 राजेश यादव,का0 आनन्दी कुमार,का0 अरविन्द यादव,का0 उमेश यादव आदि शामिल रहे l
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…
चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…