News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: मार-पीटकर कम्प्यूटर व नकदी उठा ले जाने का आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 20, 2023  |  7:50 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: मार-पीटकर कम्प्यूटर व नकदी उठा ले जाने का आरोप

कसया/कुशीनगर। नगर स्थित भरौली निवासी एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी कसया को प्रार्थनापत्र देकर कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व ऑफिस में तोड़फोड़ व कम्प्यूटर सहित नकदी उठा ले जाने का आरोप लगाया है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ग्राम निवासी अमरेंद्र कुमार गौतम पुत्र विचण्डी ने थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि 19 जुलाई की रात्रि 8:15 बजे अर्जुन प्रसाद, कुनाल पुत्रगण दिनानाथ, पतरु पुत्र बदरी प्रसाद, छोटू पुत्र अज्ञात व 8 – अज्ञात लोग झुंड बनाकर आये और मारपीट किया। तोड़फोड़कर ऑफिस में रखा कम्प्यूटर, सीपीयू व नकद 1.25 लाख रुपये लूट ले गए हैं।

पीड़ित ने कहा कि वह जान माल की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित अमरेंद्र ने अपना डाक्टरी मुलाहिजा कराकर प्रार्थनापत्र थाना प्रभारी कसया को देकर कार्रवाई की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking