कसया। कसया थानाक्षेत्र के सपहा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक नाबालिक बालक के गले से सोने का लाकेट बुधवार को चोरी हो गया था।पुलिस ने गुरुवार को बच्चे क़ी गले से सोने का लॉकेट चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पीली धातु का ओम बना लाकेट बरामद कर लिया गया। अभियुक्त क़ी पहचान शाहरुख खाना पुत्र सब्बीर खाना निवासी वार्ड नंबर 13, श्रीराम जानकी नगर थाना कसया के रूप मे हुई है।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 282/2024 धारा 379, 411 भादवि पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, एसआई गौरव श्रीवास्तव (चौकी प्रभारी कस्बा), कांस्टेबल ब़ृजेश कुशवाहा शामिल रहे।
क्या बोले चौकी प्रभारी कस्बा गौरव श्रीवास्तव
इस बाबत चौकी प्रभारी कस्बा गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को एक अस्पताल से एक बालक के गले से सोने का लॉकेट चोरी हो गया था,तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर 24 घंटे के भीतर गुरुवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की पीली धातु की लॉकेट बरामद कर लिया गया है।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…