कसया/कुशीनगर । महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार शुक्रवार क़ो नगर कसया स्थित कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों के उपलब्धि आंकलन हेतु स्टेट एजुकेशन एचीवमेंट सर्वे परीक्षा कक्षा छः के भाषा एवं गणित विषय का परीक्षा लिया जा रहा था, कि इसी दौरान राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर एडी वाराणसी सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने निरीक्षण किया।
विदित हो कि उक्त दिन जनपद में कक्षा 3, 6 और 9 के छात्रों का उपलब्धि आकलन हेतु टेस्ट लिया जा रहा था। सर्वे टेस्ट में कम्पोजिट विद्यालय कसया के कक्षा छः के 30 छात्रों ने प्रतिभाग किया। टेस्ट के दौरान निरिक्षण में एडी बेसिक के साथ डीआईओएस कुशीनगर रविन्द्र सिंह, बीएसए रामजियावन मौर्या, डीसी सत्येंद्र मौर्या, जिला समन्वयक प्रभाकर पांडेय मौजूद रहें ।
टेस्ट के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवंत कुमार सिंह, शिक्षक दुर्गेश यादव, निशा, रेशमी सिंह तोमर, वंदना तिवारी आदि मौजूद रहे ।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…