कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अन्तर्गत वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा – महन्थ) में रास्ते पर हुए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर प्रशासन द्वारा हटवाया गया।
वार्ड वासी विजय शंकर पाण्डेय द्वारा देवरिया मार्ग से बकिया ड्रेन तक जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत आईजिआरएस के माध्यम से की गई थी और तहसील दिवस में भी पीडब्ल्यूडी के नाम दर्ज गाटा संख्या 624 कुल 1.088 एयर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। मंगलवार को दोपहर बाद तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम मय फोर्स पहुंची और जेसीबी मशीन से अवैध झोपड़ियों को अभियान चला कर हटवाया गया।
इस दौरान लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हल्का लेखपाल अंग ध्वज पासवान और अन्य मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…