News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: ग्राम चौपाल में कृषि अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 3, 2023  |  5:29 PM

623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ग्राम चौपाल में कृषि अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश
  • 23 समस्याओं में मौके पर 18 का हुआ निस्तारण

कसया/कुशीनगर। विकास खण्ड बटेसरा में शासन के निर्देश के अनुरूप ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

शुक्रवार को आयोजित चौपाल में उप कृषि निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आगामी किश्त प्राप्त करने के लिए जिन किसानों का केवाईसी न हुआ हो वे अपना केवाईसी अवश्य करा लें। बिना उसके पीएम किसान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। समाधान हेतु कृषकों को अपना एनपीसीआई बैंक द्वारा सम्पन्न करा लिया जाय। ऐसे किसान की समस्या समाधान के लिए आधार के साथ एनसीपीआई करते हुए पोस्ट ऑफिस में रुपया सौ में खाते खोले जायँ। खण्ड विकास अधिकारी सुधा पाण्डेय ने ग्राम विकास, मनरेगा, आवास, पेंसन, विभिन्न कार्य योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर एडीओ एजी अरविंद कुमार सिंह ने कृषि, मनरेगा एपीओ वसीम रज़ा ने सरकारी योजनाओं को बताया। एनआरएलएम से बीएमएम अरविंद कुमार व अवधेश कुमार ने स्वयं सहायता समूहों के क्रिया कलाप पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कुल 23 मामले जिनमें राशननकार्ड में यूनिट जोड़ने, नया कार्ड, किसान सम्मान निधि, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र आदि के आये जिनमें 18 मामले मौके पर निस्तारित कर दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की डॉ पल्लवी सिंह, डॉ नाजरीन ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।

अध्यक्षता प्रधान मोहनलाल गुप्ता व संचालन सचिव नीरज कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान सीडीपीओ अनुपमा सिंह, पशु पालन विभाग के डॉ मोहनलाल सोनकर, प्राविधिक सहायक स्वप्ना शर्मा, आशा ममता देवी, आंगनवाड़ी शीला यादव, ऊषा देवी, अशोक यादव, ग्राम रोजगार सेवक वसुंधरा प्रजापति, पँचायत सहायक संजू यादव, के अलावें के क्षेपस ब्यास यादव, हरीलाल, कुंज बिहारी, बीसी सखी मंजू देवी, समूह की महिलाएं, ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking